बॉलीवुड फिल्म की कहानी की तरह ही एक छात्र ने बॉयज हॉस्टल में एक लड़की को चोरी से ले जाने की कोशिश की, जो जाहिर तौर पर उसकी गर्लफ्रेंड थी। यह घटना हरियाणा के सोनीपत में ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में हुई। हालांकि, उसे हॉस्टल के गार्ड ने पकड़ लिया। घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की सूटकेस के अंदर है, जबकि हॉस्टल के गार्ड उसे खोलने की कोशिश कर रहे हैं। वहां मौजूद एक छात्र ने इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि गार्ड और यूनिवर्सिटी प्रबंधन को कैसे पता चला कि सूटकेस के अंदर एक लड़की है। हालाकिं रोचक खबरें इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
घटना का वीडियो:
सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि सूटकेस के अंदर फंसी लड़की उस लड़के की गर्लफ्रेंड थी, जिसका सूटकेस था। यह स्पष्ट नहीं है कि लड़की उसी यूनिवर्सिटी की है या कोई बाहरी लड़की।
A boy tried sneaking his girlfriend into a boy's hostel in a suitcase.
— Squint Neon (@TheSquind) April 12, 2025
Gets caught.
Location: OP Jindal University pic.twitter.com/Iyo6UPopfg
नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया:
इस घटना ने सोशल मीडिया पर मीम्स की झड़ी लगा दी। नेटिज़न्स ने पूरी घटना पर मजेदार टिप्पणियां कीं।
एक एक्स यूजर ने लिखा, "इस बीच सूटकेस में बैठी लड़की और सूटकेस खोलते हुए फोटो खिंचवा रहे पीले रंग की शर्ट वाले लड़के को मीम मटेरियल हॉल ऑफ फेम में जाना चाहिए।"
एक अन्य यूजर ने एक्स हैंडल "द स्क्विंड" द्वारा साझा की गई पोस्ट पर टिप्पणी की- "आजकल इन सूटकेस के कई उपयोग हैं। वैसे भी, मुझे यह विचार पसंद आया। हालांकि, मैं इसे आजमाने की उम्र से आगे निकल चुका हूं। "
एक यूजर, जो खुद भी एक डॉक्टर है, ने कहा कि उसके कॉलेज में भी यही हुआ था। उसने लिखा, "हमारे हॉस्टल में भी एक बार ऐसा हुआ था।"
नेटिज़ेंस यह जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि यह कपल कैसे पकड़ा गया। यह अभी भी पता नहीं चल पाया है कि कॉलेज मैनेजमेंट ने जोड़े के खिलाफ क्या कार्रवाई की थी।